नई दिल्ली: सऊदी अरब से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मक्का से मदीना की ओर जा रही एक बस रविवार-सोमवार की रात मुफ्रिहात क्षेत्र में डीजल टैंकर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में आग भड़क उठी. इस हादसे में सवार लगभग 42 भारतीय उमरा तीर्थयात्री जलकर मर गए. मृतकों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं.
अधिकांश यात्री हैदराबाद, तेलंगाना से बताए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, बस का ड्राइवर ही इकलौता जीवित बचा है, बाकी सभी की मौके पर मौत हो गई. सऊदी समयानुसार हादसा रात 11 बजे और भारतीय समयानुसार करीब डेढ़ बजे हुआ. उस वक्त सभी यात्री सो रहे थे, इसलिए बच निकलने का कोई अवसर नहीं मिला.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुर्घटना की पुष्टि की. उन्होंने एक्स पर लिखा, मदीना में भारतीयों की बस दुर्घटना से गहरा दुख हुआ. रियाद दूतावास और जेद्दा वाणिज्य दूतावास प्रभावितों व परिजनों को हरसंभव सहायता दे रहे हैं.
शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना, घायलों के जल्द ठीक होने की कामना. तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने वरिष्ठ अफसरों को हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए. विदेश मंतx7 हेल्पलाइन 8002440003 जारी की. तेलंगाना सरकार ने सचिवालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया. परिजन 79979-59754 या 99129-19545 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.