45 साल की महिला ने दो बार बदला धर्म! पहले आलम के लिए मुस्लिम बनी, अब 19 साल के महावीर के लिए वापस हिंदू; 5 बच्चों को छोड़ भागी

Amanat Ansari 06 Jun 2026 11:30: PM 1 Mins
45 साल की महिला ने दो बार बदला धर्म! पहले आलम के लिए मुस्लिम बनी, अब 19 साल के महावीर के लिए वापस हिंदू; 5 बच्चों को छोड़ भागी

जमुई: बिहार के जमुई जिले में प्रेम के चक्कर में एक महिला के दो बार धर्म परिवर्तन का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 45 वर्षीय महिला ने 10 साल पहले शादी के लिए हिंदू से मुस्लिम बनकर नाम बदल लिया था, अब उम्र में 26 साल छोटे युवक से शादी करने के लिए वापस हिंदू बन गई है. महिला का मूल नाम बिंदू था.

करीब 10 साल पहले पूर्णिया के मनन आलम नामक व्यक्ति से प्रेम हो गया. निकाह के लिए उसने इस्लाम धर्म अपनाया और नाम बदलकर सीमा परवीन रख लिया. दोनों की शादी हुई और उनके 5 बच्चे भी हैं. लेकिन अब सीमा परवीन ने 19 वर्षीय महावीर ठाकुर के प्यार में पड़कर फिर से धर्म बदल दिया. वह अपने पति और पांचों बच्चों को छोड़कर पूर्णिया से कोलकाता भाग गई. वहां दोनों ने मंदिर में शादी रचाई और वीडियो जारी कर दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

मिस्ड कॉल से शुरू हुआ प्यार

महावीर ठाकुर ने बताया कि दो साल पहले गलती से मिस्ड कॉल लगने से दोनों की बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे बातें बढ़ीं और प्यार हो गया. सीमा परवीन ने दावा किया कि आलम उसे प्रताड़ित करता था, इसलिए वह महावीर के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहती है. महावीर का कहना है कि वह सीमा के साथ रहेगा, उसकी पिछली जिंदगी से उसे कोई फर्क नहीं पड़ता.

पूर्व पति आलम का बयान

मनन आलम ने फोन पर बताया कि सीमा का आचरण शुरू से ही संदिग्ध था. जब वह दिल्ली में काम करता था, तब सीमा का उसके छोटे भाई से भी अवैध संबंध था. फिर भी बच्चों के भविष्य के लिए वह उसे साथ रखे हुए था. अब वह सीमा को वापस नहीं रखना चाहता. पांचों बच्चे उसके साथ ही रहेंगे.

नए रिश्ते पर खुशी जताई

महावीर के गांव खडुई बरियारपुर के लोगों ने थाने में शिकायत की. खैरा थाना प्रभारी मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया. पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. पुलिस ने विवाह और धर्म परिवर्तन के दावों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है. यह मामला बिहार में जोरदार चर्चा का विषय बना हुआ है.

Bihar Woman Conversion Hindu lady Conversion Muslim marry hindu

Recent News