महुआ मोइत्रा का CJP प्रदर्शन को समर्थन, बताया परमाणु विस्फोट में भी जीवित रहते हैं कॉकरोच!

Amanat Ansari 07 Jun 2026 12:12: AM 1 Mins
महुआ मोइत्रा का CJP प्रदर्शन को समर्थन, बताया परमाणु विस्फोट में भी जीवित रहते हैं कॉकरोच!

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने मजबूत समर्थन दिया है. महुआ ने कहा कि इनकी ताकत को कम आंकना ठीक नहीं है क्योंकि कॉकरोच परमाणु तबाही (Nuclear holocaust) में भी जीवित रहते हैं.

अभिजीत दीपके के एक पोस्ट का जवाब देते हुए महुआ मोइत्रा ने एक्स पर लिखा, "और कैसे! कॉकरोच परमाणु विस्फोट में भी जीवित रहते हैं, उन्हें हल्के में न लें. आगे बढ़ते रहो अभिजीत दीपके. #CJPProtest" यह बयान उन वीडियो के संदर्भ में आया है जिसमें दावा किया जा रहा था कि "कॉकरोच कभी मैदान में नहीं उतरेंगे". लेकिन भारी गर्मी में भी सैकड़ों युवा प्रदर्शनकारी कॉकरोच के मुखौटे लगाकर जंतर-मंतर पहुंचे, जिससे विपक्षी खेमे में उत्साह बढ़ गया है.

CJP प्रदर्शन की मांग

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली पहुंचे और प्रदर्शन का नेतृत्व किया. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से परीक्षा घोटालों (NEET पेपर लीक आदि) पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की.

प्रदर्शनकारियों ने कॉकरोच मुखौटे पहने, पोस्टर लिए और नारेबाजी की. महुआ मोइत्रा का यह समर्थन CJP आंदोलन को नया आयाम दे रहा है. राजनीतिक विश्लेषक इसे विपक्षी एकजुटता की नई मिसाल बता रहे हैं. इस प्रदर्शन ने सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी है. अभी देखना यह होगा कि यह युवा आंदोलन आगे कितना प्रभावी साबित होता है.

Mahua Moitra Cockroach Janata Party CJP Protest Cockroach Janata Party Protest

Recent News