4PM पर गिरी गाज तो कांग्रेस नेताओं को क्यों होने लगा दर्द, देश विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने वालों से क्या है कनेक्शन?

Rahul Jadaun 29 Apr 2025 02:23: PM 1 Mins
4PM पर गिरी गाज तो कांग्रेस नेताओं को क्यों होने लगा दर्द, देश विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने वालों से क्या है कनेक्शन?

 नई दिल्ली: पहलगाम में हुए पाकिस्तानी आतंकियों के हमल के बाद भारत सरकार हर तरफ से इस दुश्मन देश को घेरने में जुटी है. जिसके लिए कई पाकिस्तानी चैनल्स को भारत में बैन किया गया है. इसके साथ ही पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट और ट्विटर को भी भारत के अंदर बैन कर दिया गया है. लेकिन अब कुछ भारतीय चैनलों पर भी सरकार की गाज गिरने लगी है. क्योंकि इन चैनलों पर राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ और देश विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने के आरोप लगे हैं. सरकार का मानना है कि ये चैनल भारत मे रह कर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं.

4पीएम यूट्यूब पर सरकारी चाबुक

देश के संप्रभुता को ठेस पहुंचाने के आरोपों में 4पीएम नाम के न्यूज चैनल पर भी सरकार की गाज गिरी है. इस चैनल के लाखों सबस्क्राइबर हैं. लेकिन सरकार का आरोप है कि यहां देश विरोधी प्रोपगेंडा चलाया जा रहा है. इस चैनल पपर अक्सर सरकार की नीति, संसद के कानून और अदालत के फैसलों के खिलाफ खबरें चलाई जाती थीं. इसके साथ ही पहलगाम हमले को लेकर भी 4पीएम पर भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप लगे हैं. जिसके बाद सरकार ने ये सख्त कदम उठाया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस चैनल के पहलगाम पर चलाए गए कंटेंट को राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है. तो वहीं चैनल के मालिक संजय शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि चैनल को बैन कर दिया है.

कांग्रेस को हो रहा दुख

देश विरोधी प्रोपेगेंडा चलाने के आरोप झेल रहे चैनल के बैन होने से कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं को काफी ठेस पहुंची है. खुद कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए ट्वीट भी किया है. पवन खेड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि “राष्ट्रीय सुरक्षा की आड़ में मोदी सरकार सवाल पूछने वाले @4pmnews_network जैसे भारतीय यूट्यूब चैनल, @nehafolksinger जैसे कलाकारों और @ms_medusssa जैसे व्यंग्यकारों का गला घोंट रही है। मोदी जी, राष्ट्रीय सुरक्षा को सवाल पूछने वालों से नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा संकट के समय जवाब ना देने की आपकी आदत से है, दिन रात सांप्रदायिक जहर उगलने वाले आपके सांसदों से है। आपदा में अवसर ढूँढने वाली हिंदू मुस्लिम की आग भड़काने वाली आपकी ट्रोल आर्मी से है, एक्शन पाकिस्तान पर दिखाएये, अपने ही लोगों को निशाना मत बनाइये”।

 

4 PM channel YouTube channel ban anti-India campaign India Pakistan war lock on 4 PM action on 4 PM news channel

Recent News