60 वर्षीय व्यक्ति ने युवती से की दुष्कर्म की कोशिश, पंचायत ने सुनाई जूते मारने की सजा, फिर जो हुआ...

Amanat Ansari 17 Mar 2025 09:13: PM 2 Mins
60 वर्षीय व्यक्ति ने युवती से की दुष्कर्म की कोशिश, पंचायत ने सुनाई जूते मारने की सजा, फिर जो हुआ...

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. यहां एक 60 वर्षीय व्यक्ति को युवती से रेप करने की कोशिश के आरोप में पुलिस के हवाले नहीं किया गया, बल्कि पंचायत बुलाई गई. और पंचायत में जूते मारने की सजा सुनाई गई. वहीं जूते मारने के बाद मामले को रफा-दफा कर दिया गया. इसी बीच जब वीडियो वायरल हुआ तो लोगों का गुस्सा बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और आगे की कार्रवाई शुरू की. घटना चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: देवर रखता था गंदी नजर, पति करता था Unnatural Sex, महिला के लिए ससुराल बना जहन्नुम!

पुलिस रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय एक व्यक्ति युवती को खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. आरोपी ने युवती के कपड़े भी फार दिए. जब युवती चिल्लाने लगी तो पूरे मामले का खुलासा हो पाया. इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया.

यह भी पढ़ें: हाथरस में 7 साल की बच्ची से मुस्लिम लड़के ने किया रेप, गुस्साई भीड़ ने मस्जिद पर किया हमला

फिर मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई, जिसमें आरोपी को जूते मारने की सजा सुनाई गई. पंचों ने आरोपी को 2 जूते मारकर मामले को रफा-दफा कर दिया. इसी बीच पंचायत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार से आरोपी को जूता मारा जा रहा है. इस दौरान वहां महिलाएं भी खड़ी रहती है. जूते मारने के बाद आरोपी को भेज दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: दोस्त को शराब पिलाकर किया बेहोश, फिर पत्नी के साथ किया गैंगरेप, होली मिलन के बहाने गया था दोस्त के घर

वहीं आरोपी को जब जुते मारने की सजा सुनाई जाती है तो पीड़ित पक्ष असंतुष्ट होकर नाराजगी जताते हैं. इसके बाद भीड़ में शामिल कुछ लोग आरोपी को मारने-पीटने की भी कोशिश करते हैं, जिसपर आरोपी के पक्ष के लोग भी भीड़ जाते हैं और मारपीट की नौबत आ जाती है. पूरे मामले को लकर किसान यूनियन का कहना है कि 60 वर्षीय व्यक्ति पर जूठा आरोप लगाया गया है, जबकि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

muzaffarnagar police muzaffarnagar Charthaval police station 60 year old man tried to rape panchayat sentenced beating with shoes

Recent News