By Election Result 2024: 9 सीटों का आया परिणाम, 4 पर कांग्रेस, 3 पर टीएमसी और बीजेपी को 1 पर मिली जीत

Global Bharat 13 Jul 2024 02:22: PM 1 Mins
By Election Result 2024: 9 सीटों का आया परिणाम, 4 पर कांग्रेस, 3 पर टीएमसी और बीजेपी को 1 पर मिली जीत

7 राज्यों की 13 सीटों पर उप चुनाव के बाद 9 सीटों पर परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. अभी तक चार पर कांग्रेस, तीन पर टीएमसी और-एक-एक पर AAP और बीजेपी को जीत मिली है. चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस और आप के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया है. इसी के साथ उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत हो गई है. बद्रीनाथ से कांग्रेस के लखपत बुतोला साढ़े तीन हज़ार वोट से जीते हैं.

मंगलोर में पुलिस की लाठियों के शोर के बीच साढ़े चार सौ वोट से कांग्रेस के क़ाज़ी निज़ामुद्दीन चुनाव जीत गए हैं. वहीं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार 1556 वोट से जीत गई हैं. बता दें कि बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था. यह खबर अपडेट की जाएगी.

अमरवाड़ा सीट को लेकर जीतू पटवारी का आया बयान
 
अमरवाड़ा उपचुनाव पर बोलते हुये जीतू पटवारी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस का साथ दिया क्योंकि वो जानती हैं कि विकास किस पार्टी के उम्मीदवार देंगें. हम 5 हजार वोटों से जीत की ओर बढ़ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी तो भ्रम की राजनीति करती है अब अमरवाड़ा में बदलाव देखने को मिल रहा है. पुरानी बातों को घसीटकर भविष्य को भ्रमित करना भाजपा की आदत बन चुकी है.

हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को दो सीटों पर शानदार जीत मिली है. वहीं, बीजेपी पिछड़ गई है. जिस पर हाल ही में कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने बात की है. साथ ही उन्होंने बीजेपी की हार को जनता का फैसला बताया है. 

Recent News