उत्तर प्रदेश के गोंडा स्टेशन के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. ट्रेन के आगे के 4-5 डिब्बे पटरी से उतर गए. सूचना मिलने के बाद, पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेडिकल टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. एनएफआर के विभिन्न स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर पहले ही सक्रिय कर दिए गए हैं.
ये है हेल्पलाइन नंबर...
वाणिज्यिक नियंत्रण (तिनसुकिया): 9957555984 - फुर्केटिंग (एफकेजी): 9957555966 - मारियानी (एमएक्सएन): 6001882410 - सिमलगुड़ी (एसएलजीआर): 8789543798 - तिनसुकिया (एनटीएसके): 9957555959 - डिब्रूगढ़ (डीबीआरजी): 9957555960 - वाणिज्यिक नियंत्रण (कटिहार): 9771441956, 9002041952 - कटिहार (केआईआर):6287801805 - किशनगंज (केएनई) - 06456226794, 7542028020, - न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) - 6287801758 - सिलीगुड़ी (एसजीयूजे) - 9749397735 - वाणिज्यिक नियंत्रण (अलीपुरद्वार): 9046226635, 03564-270870, 03564-270871 - न्यू कूचबिहार (एनसीबी):7605036155 - न्यू अलीपुरद्वार (एनओक्यू):7595001310 - कोकराझार (केओजे):904600702 3 - गुवाहाटी (जीएचवाई) -0361 2731621, 622, 623 - कामाख्या (केवाईक्यू): 0361 2670086 - वाणिज्यिक नियंत्रण (गुवाहाटी): 9957553299 - लुमडिंग (एलएमजी): 03674 263120, 263126 - गोंडा - 8957400965- लखनऊ- 8957409292- गोरखपुर- 05512208169
विभिन्न एंगल से हो रही जांच
अधिकारियों ने जानकारी दी है कि बचाव अभियान जारी है और अधिकारी पटरी से उतरने के कारणों की जांच जारी रखे हुए हैं तथा यथाशीघ्र सामान्य रेल परिचालन बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं. पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने कहा कि रेलवे की मेडिकल वैन मौके पर पहुंच गई है तथा बचाव कार्य शुरू हो गया है. यह घटना दोपहर करीब 2.37 बजे हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, 4-5 डिब्बे पटरी से उतरे हैं. हमारी प्राथमिकता है कि राहत एवं बचाव कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाए.
उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त ने बताया कि लखनऊ तथा बलरामपुर से एक-एक एनडीआरएफ टीम गोंडा भेजी गई है. ट्रेन दुर्घटना में बचाव कार्य के लिए 5 एंबुलेंस तैनात की गई हैं और घटनास्थल पर और एंबुलेंस भेजने के आदेश दिए गए हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. राहत कार्य में तेजी लाने के लिए तीन जिलों से एसडीआरएफ की टीमें भेजी गई हैं.