ग्लोबल भारत नेशनल डेस्क: बिहार के बांका जिले से एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति का सिर धड़ से अलग करा कर उसकी हत्या करा दी. सबसे बड़ी बात ये सामने आई है कि इस महिला का एक नहीं बल्कि दो युवकों के संबंध था.
दरअसल बांगा जिले के केंदुआर गांव में रहने वाले ट्रक ड्राइवर बिहारी यादव की 11 अप्रैल को हत्या हो जाती है. पुलिस को पहले केवल धड़ मिलता है, लगातार ढूंढने पर एक दिन बाद पुलिस को बिहारी यादव का सिर मिलता है. इतनी नृशंसता के साथ हुई इस हत्या को देख कर पुलिस भी हैरान थी, लेकिन मामला समाने आने के बाद ही पुलिस हत्यारों को तलाश में जुट गई.
पत्नी ही निकली हत्यारी
जब पुलिस ने सारे पहलुओं की जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस ने मृतक की पत्नी रिंकू देवी और भरको गांव के दो अन्य लोग बालेश्वर हरिजन और उसकी पत्नी बिजुला देवी को गिरफ्तार कर लिया. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि रिंकू देवी का अवैध संबंध इस हत्याकांड की मुख्य वजह बना. क्योंकि मृतक पति बिहारी यादव, रिंकू देवी के प्रेम संबंधों में बाधा बन रहा था. इसी वजह से उसने अपने पति को रास्ते से हटाने का फैसला किया. और उसकी हत्या करा दी.
दो लोगों से थे रिंकू देवी के संबंध
इसी खुलासे में पुलिस ने बताया कि रिंकू देवा का दो लोगों के साथ नाजायज रिश्ता था. जिसकी जानकारी मिलने के बाद बिहारी यादव ने रिंकू देवी के साथ मारपीट भी की थी. उसे पैसे देना भी बंद कर दिया था. जिसकी वजह से नाराज पत्नी रिंकू देवी अपने पति को मारने के लिए 6 महीने से साजिश रच रही थी. एक बार मारपीट के मामले में वो जेल भी गई थी जहां उसकी मुलाकात भरको निवासी बिजुला देवी से हुई थी. बिजुला का पति बालेश्वर हरिजन भी बदमाश है. इसी बात का फायदा रिंकू ने उठाया, वो जेल से निकलने के बाद बालेश्वर से मिली और 35 हजार रुपये में अपने पति की हत्या करने की सुपारी दे दी.
प्लान बनाकर किया मर्डर
सुपारी दी जा चुकी थी, प्लान बन कर रेडी हो चुका था. इसी प्लान के तहत 11 अप्रैल को जब बिहारी कोलकाता से अपने गांव लौट रहा था तो उसकी जानकारी रिंकू ने बालेश्वर को दी. शाम होने पर वो बिहारी को गांव के बाहर ले गई, जहां बालेश्वर पहले से मौजूद था. यहीं इन दोनों ने मिलकर धारदार हथियार से बिहारी यादव का गला काट कर हत्या कर दी. उसके शव को नहर के पास फेंक दिया, जबकि सिर को किसी और जगह पर छिपा दिया. जब पुलिस हत्यारों की जांच कर रही थी तो रिंकू पुलिस को गुमराह करती रही. लेकिन आखिराकर पुलिस ने इसके झूठ को पकड़ ही लिया. फिलहाल रिंकू देवी को गिरफ्तार किया जा चुका है, साथ ही बालेश्वर और उसकी पत्नी बिजुला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.