ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम बहुत जल्द भारत का दौरा करने वाली है और इस दौरे के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम का चयन किया है और इस टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी को मौका मिला है. यानी भारतीय मूल का खिलाड़ी, भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आगामी अंडर-19 पुरुष टूर के लिए विश्व रामकुमार को टीम में शामिल करने का ऐलान किया है. विश्व एक प्रतिभाशाली लेग-स्पिनर है, जो भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं. इससे पहले हरजस सिंह और हरकिरत बाजवा ने भी ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया था, जो 2024 आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप का हिस्सा थे.
युवा चयन पैनल द्वारा चुनी गई 16-खिलाड़ी टीम का ऐलान राज्य टैलेंट मैनेजर्स के सहयोग से किया गया है. गौरतलब है 16 खिलाड़ियों की अंडर-19 ऑस्ट्रेलिया टीम भारत का दौरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस दौरे की शुरुआत सितंबर में होने वाली है. जिसको लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है. इस प्रेस रिलीज़ के मुताबिक इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. इस दौरे से ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम नए विश्व कप चक्र की शुरुआत करने वाली है. अंडर-19 विश्व कप 2024 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारतीय टीम को 79 रनों से हराया था. जिसके बाद वही वाला आत्मविश्वास लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम इस सीरीज में उतरने वाली है.
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज में उत्साह से उतरेगी, जबकि उन्होंने हाल ही में आयोजित 2024 आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को 79 रनों से हराकर अपने अपराजित दौरे का जश्न मनाया था.
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम इस प्रकार है
थॉमस ब्राउन, साइमन बज, जैक कर्टेन, रिले किंग्लेस, एलेक्स ली-यंग, स्टीवन होगन, लिंकन हॉब्स, हैरी होएकस्ट्रा, क्रिश्चियन होवे, ऐडन ओ कॉनर, ओली पैटरसन, ओली पीक, विश्व रामकुमार, लाचलन, हेडन शिलर, एडिसन शेरिफ.