गौतम गंभीर की कोचिंग पर पहली बार बोले राहुल द्रविड़, दिया चौकाने वाला बयान

Global Bharat 20 Sep 2024 02:07: PM 1 Mins
गौतम गंभीर की कोचिंग पर पहली बार बोले राहुल द्रविड़, दिया चौकाने वाला बयान

टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. खिताबी मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इस जीत के साथ ही हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हुआ. काफी सोच विचार करने के बाद BCCI ने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया. बतौर हेड कोच गंभीर के कार्यकाल की शुरुआत काफी शानदार रही. 

गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार जीत हासिल की, हालांकि वनडे सीरीज में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अभी फिलहाल टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में व्यस्त है. इसी बीच टीम इंडिया के वर्ल्ड कप विनिंग कोच राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के नए कोच गौतम गंभीर के बारे में बात की है. राहुल द्रविड़ का कहना है कि गौतम गंभीर ने बहुत क्रिकेट खेली है और उनके पास बतौर खिलाड़ी काफी अनुभव है. इसके अलावा अब उन्होंने कोच की जिम्मेदारी भी संभाल ली है. गंभीर का यह अनुभव और विशेषज्ञता भारतीय टीम के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा. उन्होंने यह भी कहा कि, "मुझे यकीन है कि गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा."

गौतम गंभीर के कोच बनने से टीम के प्रदर्शन में किस तरह का बदलाव आता है, यह तो आने वाले समय में देखने को मिलेगा. लेकिन राहुल द्रविड़ को विश्वास है कि गंभीर की कोचिंग में भारतीय क्रिकेट टीम और बेहतर करेगी. 

भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज की बात करें तो फिलहाल दोनों टीमों के बीच चेन्नई के चेपौक स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है और खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में भारतीय टीम के लिए अश्विन ने शानदार शतक जड़ा तो वहीं यशस्वी जायसवाल और रविंद्र जडेजा ने शानदार पचास जड़ा. 

Rahul Dravid Gautam Gambhir Team India

Recent News