बिगबॉस सीजन 3 का ओटीटी 21 जून से शुरू होने को तैयार है.. हालही ही में बिगबॉस की तरफ से फैंस को जो झटका लगा वो था सलमान खान न होस्ट करना क्योंकि इस अबार बिगबॉस में आपको भाईजान नहीं बल्कि अनिल कपूर दिखेंगे. 21 जून से रात 9 बजे बिगबॉस का सीजन 3 प्रेमीयर होगा जिसमे कई सारे ट्विस्ट एन टर्न्स देखने को मिलेंगे.. हालांकि इस बार भी बिगबॉस में कुछ नया देखने को मिल सकता है.. क्योंकि इस बारे होस्ट जहाँ नए हैं वहां कंटेस्टेंट भी ऐसे हैं जिनका नाम अगर आप सुनेंगे तो चौंक जाएंगे.
तो आइये एक बारे बिगबॉस में एंट्री लेने वाले उन कंटेस्टेंट्स के नाम जान लेते हैं जिनको लेकर अनिल कपूर इस बार घर के अंदर नज़र आने वाले हैं..
चंद्रिका दीक्षित
वादा पाँव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका भी बिग बॉस में पहली कॉंटेस्टैंट बनकर आ सकती है.. ऐसा कहा जा रहा है कि उनके शो में एंट्री पक्की हो गयी है..
अंजुम फकीह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'एक था राजा एक थी रानी' और 'कुंडली भाग्य' में नजर आ चुकीं अंजुम फकीह अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' में दिखाई देने वाली हैं.
सोनम खान
सोनम खान 'बिग बॉस ओटीटी 3' से अपना कमबैक करने जा रही हैं. सोनम ने 1987 में फिल्मों में काम करना शुरू किया था। वो गोविंदा, जकिश रॉफ जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ नज़र आ चुकी हैं.. वहीं अब लगभग 30 साल बाद ओटीटी पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं.
सना मकबूल
ऐसी खबरें हैं कि साल 2014 में तेलुगू फिल्म से डेब्यू करने वालीं सना मकबूल अब हिंदी बिग बॉस का हिस्सा बनने वाली हैं.
सना सुल्तान
सना सुल्तान एक एक्ट्रेस हैं. वह मिलिंद गाबा के 'कपल' और बी प्राक के 'रूहेदारियां' में नजर आ चुकी हैं.
डॉली चायवाला
आज कल सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाले डॉली भी बिगबॉस के घर के अंदर जा सकते हैं. वायरल वड़ा पाव गर्ल के साथ-साथ वायरल चाय वाला भी अनिल कपूर के शो में दिखाई देगा खेर ये सिर्फ अटकले हैं..
सागर ठाकुर
यूट्यूबर सागर ठाकुर भी ‘बिग बॉस ओटीटी’ के तीसरे सीजन में नज़र आने वाले हैं.. बता दें कि सागर ठाकुर, ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव के साथ हुए विवाद की वजह से सुर्खितों में आ गए थे..
साई केतन राय
'ईमली' में अगस्त्या का किरदार निभाने वाले साई केतन राय भी ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का हिस्सा बन सकते हैं..