औरैया : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. 75 साल के बुजुर्ग ने अपने ही दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ रेप किया. मामला तब सामने आया जब किशोरी गर्भवती हो गई. पुलिस ने तहरीर के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है. मामला पांच माह पुराना बताया है. जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र एक गांव में नाबालिग खेत से घर लौट रही थी. इस दौरान मोहल्ले के रहने वाले बुजुर्ग बिसंबर दयाल ने उसे प्रसाद देने के बहाने अपने घर में बुलाया. घर के अंदर ले जाकर उसने जबरन नाबालिग के साथ रेप किया और फिर धमकी दी. किशोरी ने कहा कि अगर इस घटना के बारे में किसी को बताया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
बुजुर्ग की धमकी के बाद भय के चलते पीड़िता चुप रही और इसके बारे में घर पर भी कुछ नहीं बताया. मामला तब सामने आया जब पांच महीने बाद जब नाबालिग की तबीयत बिगड़ी और जांच हुई तो गर्भवती होने की बात पता चला. डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद नाबालिग ने अपनी मां को पूरी घटना बताई, इसके बाद पीड़िता की मां ने तुरंत बिधूना कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच में जुट गई.
आरोपी को किया गिरफ्तार
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी बिसंबर दयाल को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया. जांच में नाबालिग के पांच महीने की गर्भावस्था की पुष्टि हुई. मामले की जांच में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
पूरे प्रकरण की हो रही है जांच
बिधूना क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता और उसके परिजनों ने 12 सितंबर को दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज करकेआरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है. पीड़िता को हर संभव सहायता दी जाएगी और जल्द ही चार्जशीट लगाकर न्यायालय में भेजकर न्याय दिलवाने के लिए पैरवी की जाएगी.