उत्तर प्रदेश के बदायूं में खेत पर नलकूप से सिंचाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी है, जिसमें कई लोग घायल हो गए.

वहीं पिटाई के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं उपचार के दौरान उक्त घायल युवक की मौत हो गई है, जिसके बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है.
मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना उसहैत थाना क्षेत्र के जाटी गांव की है.