हिंगोली (महाराष्ट्र): कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दिपके का शनिवार को निधन हो गया. वे करीब 80 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं. सावित्रीबाई का निधन महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में हुआ, जो दिपके परिवार का पैतृक गांव है. उनके निधन से परिवार और गांव में शोक की लहर है.
परिवार के अनुसार, सावित्रीबाई का अंतिम संस्कार रविवार सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच संतुक पिंपरी में होगा. अभिजीत दिपके के माता-पिता छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने आवास शंकर सदन से गांव के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं. अभिजीत दिपके भी अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है.
फिलहाल वे दिल्ली में हिरासत में हैं. शनिवार को जंतर मंतर प्रदर्शन के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंचने वाली फ्लाइट के अंदर से ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें और CJP के अन्य नेताओं सौरव दास तथा आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया था. दीपके परिवार इस कठिन समय में शोक संतप्त है. गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं.