पटना में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुरू किया स्वच्छता अभियान, बापू सभागार में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Amanat Ansari 10 Oct 2026 09:47 PM 1 Mins
पटना में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुरू किया स्वच्छता अभियान, बापू सभागार में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

पटना: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी शनिवार को पटना दौरे पर पहुंचे. उन्होंने गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने स्वच्छता सेवा अभियान की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने श्रमदान भी किया और लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई. इसके बाद पटना के बापू सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला और राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सफाई से बीमारियां रुकती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता को राष्ट्रीय अभियान बनाया गया है. देशभर में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है.

इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस अभियान से जोड़ना है. उन्होंने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने और पर्यावरण को साफ रखने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया. छात्रों से भी नवाचार और रचनात्मकता पर जोर देने की बात कही. यह कार्यक्रम सेवा पक्षवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष ध्यान दिया गया.

Recent News