अदाणी पावर ने गांव-गांव में चलाया ''अग्नि सुरक्षा''  जागरूकता अभियान

Global Bharat 19 Apr 2025 03:49: PM 1 Mins
अदाणी पावर ने गांव-गांव में चलाया ''अग्नि सुरक्षा''  जागरूकता अभियान

गोड्डा: अदाणी पावर (झारखंड) लिमिटेड के प्लांट परिसर में 14 अप्रैल से 19 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया. इस मौके पर कंपनी के फायर डिपार्टमेंट द्वारा प्लांट परिसर समेत आसपास के गांवों में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए.

बक्सरा गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बक्सरा पंचायत की मुखिया पुनिता देवी, ओम कुमार, मनोहर हरि, संतोष ठाकुर, मनेस यादव, महेश मंडल तथा कंपनी के सेफ्टी अफसर नवनीत कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे. इस दौरान ग्रामीणों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई.

इसके अलावा मोतिया गांव में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुखिया अशोक चौधरी, हीरो झा, पंकज यादव, बाबूलाल यादव, गुंजन झा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. कंपनी के फायर सेफ्टी अधिकारी नवनीत कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को आगजनी की घटनाओं से बचाव व सतर्कता को लेकर जागरूक करना है.

Description of the author

Recent News