नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सफल आंदोलन के बाद अब एक नई जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. E20 जनता पार्टी नाम से बनी यह पार्टी पेट्रोल में एथनॉल (E20) मिक्स करने का विरोध कर रही है और तेजी से लोकप्रिय हो रही है. कुछ ही घंटों में पार्टी का एक्स अकाउंट 22 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स और इंस्टाग्राम पर 30 हजार फॉलोअर्स पार कर गया है. E20 जनता पार्टी का मुख्य नारा है, ''हमारी कारों पर एक्सपेरिमेंट बंद करो.''
क्या हैं मांगें?
पार्टी का कहना है कि आम नागरिकों की गाड़ियां टेस्टिंग मशीन नहीं हैं. उन्होंने टैक्स देकर गाड़ी खरीदी है, इसलिए उन्हें वह ईंधन मिलना चाहिए जिस पर वे भरोसा करते हैं. CJP की तरह यह पार्टी भी सोशल मीडिया के जरिए तेजी से फैल रही है. E20 को लेकर पहले से ही कुछ समूह विरोध जता रहे थे, अब इसे पार्टी का रूप दे दिया गया है.