नई दिल्ली: भारत के जेन Z युवाओं का CJP (Cockroach Janta Party) आंदोलन अब देश की सीमाओं को पार कर पड़ोसी देशों में भी चर्चा का विषय बन गया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका में भारतीय युवाओं की तारीफों के पुल बंध रहे हैं.
पाकिस्तान की एक युवती ने BBC से कहा, ''इतना अच्छा करोगे तो मैं नफरत कैसे करूंगी... शायद प्यार ही हो जाए!'' वहीं, पाकिस्तानी युवा कह रहे हैं, ''हम भी सड़कों पर उतरकर ऐसा आंदोलन करना चाहते हैं. कॉकरोच जनता पार्टी बहुत कूल है.''
पड़ोसी देशों की प्रतिक्रिया
भारतीय जेन Z के मीम्स, रील्स और शांतिपूर्ण प्रदर्शन ने पड़ोसियों को भी प्रभावित किया है. पाकिस्तानी अखबारों में भी संपादकीय लिखे गए, जिसमें भारतीय युवाओं की सराहना की गई. CJP आंदोलन ने साबित कर दिया कि आज का जेन Z सिर्फ स्क्रोलिंग नहीं, बल्कि बदलाव लाने की ताकत भी रखता है.