हिन्दू दुकानदार पर अल्लाह हू अकबर नारा लगवाने का आरोप, विरोध पर की मारपीट, दो गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Global Bharat 26 Jul 2026 10:00: PM 1 Mins
हिन्दू दुकानदार पर अल्लाह हू अकबर नारा लगवाने का आरोप, विरोध पर की मारपीट, दो गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Moradabad News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दुकानदार ने चार युवकों पर धार्मिक नारा लगाने का दबाव बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है. घटना को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एसएसपी आवास के पास स्थित पीली कोठी इलाके का बताया जा रहा है. पीड़ित विजय सिंह, जो सिगरेट और पान की दुकान चलाते हैं, का आरोप है कि 24 जुलाई को करीब साढ़े तीन बजे चार युवक उनकी दुकान पर पहुंचे. उनके अनुसार, युवकों ने उन पर अल्लाह हू अकबर का नारा लगाने का दबाव बनाया. जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया तो उनके साथ कथित रूप से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई.

पीड़ित का यह भी दावा है कि आरोपियों में से एक युवक ने स्वयं को तिहाड़ जेल से सजा काटकर आया हुआ बताया और डराने-धमकाने की कोशिश की. विजय सिंह के मुताबिक, घटना के दौरान आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग गए, उन्होंने भागते समय आरोपियों की स्कूटी की तस्वीर भी ले ली, जिसके आधार पर पुलिस तक जानकारी पहुंचाई गई.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Moradabad News Allah Hu Akbar Slogan Row Shopkeeper Assault Case Uttar Pradesh Police Religious Slogan Controversy

Description of the author

Recent News