"समस्याएं नहीं सुलझी तो फिर जंतर-मंतर लौटेंगे..." CJP ने नए शिक्षा मंत्री को दी सख्त चेतावनी

Amanat Ansari 25 Jul 2026 10:36: PM 1 Mins

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में 37 दिनों तक चले जंतर-मंतर आंदोलन के समाप्त होने के बाद अब पार्टी ने नए शिक्षा मंत्री को साफ चेतावनी दे दी है. CJP ने कहा कि अगर छात्रों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो युवा फिर से जंतर-मंतर पहुंचकर सरकार से जवाबदेही मांगेंगे. CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, "युवाओं ने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को चेतावनी दी है कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे जंतर-मंतर लौटेंगे और जवाबदेही की मांग करेंगे."

उन्होंने इसे 'ट्रेलर' बताते हुए जोर दिया कि "असली फिल्म अभी बाकी है". आशुतोष रांका ने कहा कि देश के युवा जाग चुके हैं. उन्होंने अपने अधिकारों के लिए लड़ी गई इस लड़ाई में कई परिवारों और लाखों छात्रों का जिक्र किया, जिनका भविष्य पेपर लीक जैसी घटनाओं से बर्बाद हुआ. उन्होंने उम्मीद जताई कि नया शिक्षा मंत्री जवाबदेह, ईमानदार और निष्ठावान होगा.

CJP नेताओं ने स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर युवाओं का मंच है और यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं होने वाला. पार्टी अब पूरे देश में घूमकर युवाओं की समस्याएं सुनेगी, नई नीतियां बनाएगी और हर स्तर पर जवाबदेही की मांग करती रहेगी. यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नई नियुक्ति होने वाली है. CJP का आंदोलन मुख्य रूप से पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और युवा मुद्दों को लेकर चला था.

Cockroach janta party Saurav Das CJP CJP Protest

Recent News