टाइफाइड ने दबाया, लेकिन हौसला नहीं! अस्पताल बेड से अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान

Amanat Ansari 25 Jul 2026 12:41: PM 1 Mins
टाइफाइड ने दबाया, लेकिन हौसला नहीं! अस्पताल बेड से अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: नीट परीक्षा विवाद को लेकर देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके टाइफाइड की चपेट में आ गए हैं. अस्पताल में भर्ती दिपके रोजाना सुबह-शाम आईवी ड्रिप लगवाते हुए भी आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं.

अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर वीडियो संदेश जारी करते हुए दिपके ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब थी. ब्लड रिपोर्ट आ गई है और टाइफाइड की पुष्टि हो गई है. इलाज चल रहा है, सुबह-शाम ड्रिप चढ़ रही है. लेकिन हौसला अभी भी फुल चार्ज है."

उन्होंने देश भर के छात्रों (जिन्हें वे 'कॉकरोच' कहकर संबोधित करते हैं) का आंदोलन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि अगर प्रदर्शन इसी शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही पड़ेगा.

दिपके ने यह भी बताया कि सोनम वांगचुक के 26 दिन के अनशन समाप्त होने से उन्हें राहत मिली है, लेकिन CJP का आंदोलन तब तक चलेगा जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते. CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भी साफ कर दिया है कि "धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नॉन-नेगोशिएबल है."

Cockroach Janata Party CJP Founder of CJP Abhijit Dipke

Recent News