नई दिल्ली: पहलगाम हमले से पहले और हलमे के बाद में लगातार खुलेआम घूमने और लोगों को भड़काने के लिए हिन्दू विरोधी भाषण देने वाला पाकिस्तान का सेना प्रमुख आसिम मुनीर लापता है! जब से भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान में घुस कर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर पाक आर्मी चीफ के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है. लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि खुद को पाकिस्तान का सर्वेसर्वा समझने वाला मुनीर कहां गायब है?
इमरजेंसी सुरक्षा मीटिंग में आया था नजर
पाकिस्तानी सेना का मुखिया आसिम मुनीर बुधवार दोपहर में हुई पाकिस्तान सरकार की इमरजेंसी बैठक में नजर आया था. इस दौरान उसके चेहरे का रंग उड़ा हुआ था. तो वहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की नजरें भी मुनीर पर ही टिकी हुई थीं. जैसे कि मानो पाक पीएम इशारों ही इशारों में मुनीर से कह रहे हों कि उसी की काली करतूतों की वजह से भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर ये तबाही मचाई है. हालांकि इस मीटिंग में जितने भी अधिकारी मौजूद थे सभी के चेहरे उतरे हुए थे. माथे पर टेंशन साफ नजर आ रही थी.
खुले में नहीं निकल रहा मुनीर
जब से ऑपरेशन सिंदूर हुआ है उसके बाद से पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर बाहर खुले में नजर नहीं आ रहा है. ना तो वो लोगों के बीच जाकर हिंदुओं के खिलाफ जहर उगल रह है. और ना ही पहलगाम में हुए हमले की खुशी मना रहा है. यही वजह है कि अचानक घर में घुस कर बैठे मुनीर को लोगों ने सोशल मडिया पर ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है.
बता दें कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर एयर स्ट्राइक की थी, जिसे ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया है. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके के अंदर मौजूद आतंकियों के ठिकानों को निशान बनाया गया था. जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के परिवार के 14 लोगों की भी मौत हुई है. जिसमे उसका भतीजा, भतीजे की पत्नी, बड़ी बहन, भांजा, भांजे की पत्नी समेत कई लोग शामिल हैं. जबकि मसूद का भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है. इस आतंकी के परिवार के सभी लोग आतंकी गतिविधियों में संलिप्त थे.