नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के आगरा में ऐसी घटना होती है, जिसने शादी की खुशी मना रहे पूरे परिवार को मातम मनाने पर मजबूर कर दिया, जो लड़का इतने चाव से दूल्हा बना था उसकी खुशियां एक दिन भी नहीं टिक सकीं. सुहागरात पर दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा था, वो आती है और कहती है कि रुको अभी दूध लेकर आती हूं. उसके बाद पूरा परिवार गहरी नींद में सो जाता है, और लड़की रात में ही बाइक पर बैठ कर रफूचक्कर हो जाती है. लेकिन इस दौरान वो पूरे घर को साफ कर देती है, अगली सुबह जब घर वालों को बहू नहीं मिलती तो वो उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश करते हैं तो पता चलता है कि वो लोग भी गायब हैं. तब जाकर सबको समझ आता है कि शादी के नाम पर इस परिवार को ठगा जा चुका है.
आगरा का है मामला
मामला आगरा में रहने वाले एक साधारण परिवार का है। जिस परिवार के बेटे की शादी एक गरीब लड़की के साथ तय होती है, जिसेक बाद बिचौलिया कहता है कि शादी करने के लिए लड़की वालों को 1.20 लाख रुपये चाहिए. क्योंकि उनके पास शादी के खर्चे के लिए पैसे नहीं हैं, जिसके बाद लड़के का परिवार जैसे तैसे पैसों का इंतजाम करता है और दुल्हन पक्ष को दे देता है. धूमधाम से शादी होती है। मेहमानों की आवभगत, रस्में, और विदाई सब शानदार रहा। लेकिन सुहागरात की रात ने कहानी को डरावना मोड़ दे दिया।
रात को दुल्हन ने दूल्हे और सास को दूध का गिलास दिया, जिसमें नशीली दवा मिली थी। दूध पीते ही पूरा परिवार गहरी नींद में सो जाता है. और नई नवेली दुल्हन घर के पूरे जेवरों को समेटती है, घर के अंदर रखे 1.30 लाख रुपये की नकदी को भी उठाती है, और रात में ही घर के बाहर इंतजार कर रही बाइक पर बैठ कर फरार हो जाती है.
पुलिस में दर्ज हुआ केस
इस घटना के बाद पूरा मामला पुलिस में दर्ज कराया जाता है, जब पुलिस इस केस की जांच शुरू करती है तो और भी कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं. लड़की का आधार कार्ड फर्जी था, और शादी में मामा-चाची बनकर आए लोग भी ठगी गिरोह के हिस्सा थे। सीसीटीवी फुटेज में लड़की को एक बाइक पर सवार देखा गया, जिसके नंबर के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। न्यू आगरा थाने में धोखाधड़ी और चोरी की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
परिवार ने बिचौलिया पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह पहले भी कई शादियों में ऐसी ठगी कर चुका है। स्थानीय जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। यह घटना शादी के नाम पर ठगी का नया चेहरा उजागर करती है, जिसने सामाजिक विश्वास को झकझोर दिया है।