बीच रास्ते में था एयर इंडिया का विमान, तभी मिली बम की धमकी, फिर जो हुआ...

Amanat Ansari 10 Mar 2025 02:43: PM 1 Mins
बीच रास्ते में था एयर इंडिया का विमान, तभी मिली बम की धमकी, फिर जो हुआ...

मुंबई: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को रास्ते में संभावित सुरक्षा खतरे के कारण सोमवार को मुंबई वापस लौटना पड़ा. बोइंग 777 विमान 30,000 फीट की ऊंचाई पर अजरबैजान के ऊपर था, जब इसने मूल हवाई अड्डे की ओर जाने के लिए अपना रास्ता बदल दिया. 303 यात्रियों और 19 चालक दल के सदस्यों के साथ विमान सुबह 10.25 बजे मुंबई में सुरक्षित उतरा.

आज, 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (JFK) उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI119. एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, "आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद, विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा के हित में विमान मुंबई वापस लौट आया." एयरलाइन ने कहा कि विमान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अनिवार्य जांच की जा रही है और एयर इंडिया अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है.

एयरलाइन ने कहा कि उड़ान को 11 मार्च को सुबह 5 बजे संचालित करने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है, और सभी यात्रियों को तब तक होटल आवास, भोजन और अन्य सहायता प्रदान की गई है. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "हमारे ग्राउंड स्टाफ इस व्यवधान के कारण हमारे यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम से कम करने का प्रयास कर रहे हैं. हमेशा की तरह, एयर इंडिया यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है."

दावा किया जा रहा है कि वमान विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण पायलट ने रास्ता बदल दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विमान अजरबैजान के उपर उड़ान भर रहा था, तभी क्रू मेंबर्स को धमकी मिली. जिसके बाद प्लेन को वापस मुंबई की तरफ मोड़ दिया गया. और मुंबई एयरपोर्ट पर उतड़ने के बाद जांच की गई, तो धमकी झूठी निकली. इस विमान में कुल 303 यात्री और 19 क्रू मेंबर्स सफर कर रहे थे.

Air India Air India Flight Mumbai to New York Air India Flight Returns to mumbai bomb Threat

Recent News