''प्रोटेस्ट में जाने के लिए मिल रहे हैं पैसे...'' आकांक्षा पुरी ने खोली बॉलीवुड की पोल, कहा- मुझे भी आया था ऑफर

Amanat Ansari 24 Jul 2026 05:56: PM 1 Mins
''प्रोटेस्ट में जाने के लिए मिल रहे हैं पैसे...'' आकांक्षा पुरी ने खोली बॉलीवुड की पोल, कहा- मुझे भी आया था ऑफर

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने बॉलीवुड और इंफ्लुएंसर्स की पोल खोल दी है. उन्होंने दावा किया कि वर्तमान छात्र विरोध प्रदर्शनों (CJP आंदोलन) में शामिल होने के लिए कई एक्टर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स को पैसे दिए जा रहे हैं. आकांक्षा ने कहा कि उन्हें भी ऐसे ऑफर आए थे, लेकिन उन्होंने इन्हें ठुकरा दिया.

मीडिया से बात करते हुए आकांक्षा पुरी ने कहा, ''मैं इस बकवास का हिस्सा नहीं बनना चाहती. मैं सही चीज का साथ देना चाहती हूं. कई पार्टियां और लोग हमसे संपर्क कर रहे हैं ताकि इसे मार्केटिंग का हिस्सा बनाया जा सके. मैं बस यही चाहती हूं कि लोग सही बात का समर्थन करें, इसे मार्केटिंग न बनाएं.''

उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन सही मायनों में समर्थन के काबिल है, लेकिन इसे पब्लिसिटी स्टंट बनाने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा, ''जब मैंने प्रदर्शन के विजुअल्स देखे तो बहुत परेशान हुई. छात्र हमारे भविष्य हैं, उनकी बात सुनी जानी चाहिए.''

यह बयान CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के बीच आया है, जिसमें कई सेलिब्रिटीज की भागीदारी देखी जा रही है. आकांक्षा पुरी ने साफ किया कि सही मकसद से समर्थन करना चाहिए, न कि पैसे के लालच में.

TV actress protest Akanksha Puri Bollywood protest support CJP movement

Recent News