Unnao Bus Accident: अखिलेश यादव ने BJP सरकार से पूछे 6 सवाल

Global Bharat 10 Jul 2024 03:07: PM 1 Mins
Unnao Bus Accident: अखिलेश यादव ने BJP सरकार से पूछे 6 सवाल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे से एक तरफ लोग दुखी है, तो वहीं राज्य में सियासत तेज़ हो गई है. अब उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने योगी सरकार पर सवाल उठाये हैं. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें- उन्नाव में भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की हुई मौत, PM मोदी-CM योगी ने जताया दुखा, अखिलेश ने साधा निशाना

पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में 18 लोगों की मौत का कारण भाजपा सरकार की लापरवाही है और यह जांच का विषय है. इस दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश ने कई सवाल उठाए, जिसकी अब चर्चा हो रही है.

अखिलेश ने उठाए ये सवाल...

  • एक्सप्रेसवे पर विशेष पार्किंग ज़ोन की व्यवस्था होते हुए भी, कोई वाहन बीच रास्ते में क्यों खड़ा हुआ था.
  • CCTV के लगे रहने के बावजूद खड़े वाहन की निगरानी में चूक कैसे हुई। क्या CCTV काम नहीं कर रहे थे.
  • हाई-वे पुलिस कहाँ थी, क्या नियमित पेट्रोलिंग नहीं हो रही थी.
  • ⁠इस हादसे के बाद हाईवे एम्बुलेंस सर्विस कितनी देर में पहुँची और हताहतों के संबंध में उसकी भूमिका क्या रही.
  • यदि गाड़ी ख़राब होने के कारण खड़ी थी, तो उसे टोइंग सहायता क्यों नहीं पहुंची.
  • एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन करोड़ों रूपये लिए जाते हैं, वो पैसा एक्सप्रेसवे के व्यवस्थापन और प्रबंधन में न लग कर, क्या कहीं और जा रहा है.

भाजपा सरकार से मांगा जवाब

अखिलशे यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार इन प्रश्नों का सिलसिलेवार उत्तर दे. राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी ने योगी सरकार पर सवालों की बौछार कर दी है. अब देखना होगा सरकार की तरफ से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर नंबर जारी किए हैं.

बता दें कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जिला उन्नाव में डबल डेकर बस और दूध टैंकर की भिड़ंत हो गई. ये बस बिहार के सीवान से दिल्ली जा रही थी. टैंकर ने ओवरटेक किया. इसी चक्कर में बस अनियंत्रित हुई और टैंकर से भिड़ गई. हादसे में 18 लोगों की जान चली गई. घटना पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर दुःख जताया है.

Recent News