पथराव छोड़ दीजिए, पंछी भी पूछकर उड़ता है...अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने मुहर्रम पर दिया विवादित बयान

Global Bharat 16 Jun 2026 01:56: PM 1 Mins
पथराव छोड़ दीजिए, पंछी भी पूछकर उड़ता है...अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने मुहर्रम पर दिया विवादित बयान

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम का एक बयान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. मुहर्रम को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि अलीगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है.

सतीश गौतम ने कहा कि अलीगढ़ का सांसद सतीश गौतम है, यहां पंछी भी पूछकर उड़ता है. उन्होंने आगे कहा कि जिले के डीएम और एसपी काफी मजबूत अधिकारी हैं और उन्हें भरोसा है कि प्रशासन शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह सफल रहेगा.

 बातचीत के दौरान सांसद ने यह भी कहा कि एक समुदाय का त्योहार आने वाला है, लेकिन वह उसका नाम नहीं लेना चाहते. उन्होंने स्पष्ट किया कि अलीगढ़ में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

सांसद ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का भी जिक्र किया और कहा कि यहां जय श्री राम और वंदे मातरम् के नारे भी लग चुके हैं. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. समर्थक इसे कानून व्यवस्था पर भरोसा जताने वाला बयान बता रहे हैं, जबकि विरोधी दल इसे राजनीतिक टिप्पणी के रूप में देख रहे हैं. फिलहाल, मुहर्रम को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है.

Satish Gautam Aligarh News Muharram 2026 BJP MP Statement Aligarh Law Order

Description of the author

Recent News