बलिया के मंदिर में दलित युवक से मारपीट का आरोप, जातिसूचक गालियां दीं, अंदर बंद किया; दो आरोपियों पर FIR

Amanat Ansari 19 Oct 2026 03:33 PM 1 Mins
बलिया के मंदिर में दलित युवक से मारपीट का आरोप, जातिसूचक गालियां दीं, अंदर बंद किया; दो आरोपियों पर FIR

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दलित युवक से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि रसड़ा थाना क्षेत्र के सरदासपुर गांव में विशाल सिंह और अंकित सिंह ने नगीना राम को जातिसूचक गालियां दीं, मारपीट की और मंदिर परिसर में बंद कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित नगीना राम गांव के काली मंदिर में रहता है और वहां पूजा करता है. रविवार शाम इसी बात को लेकर दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की. पास के खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने नगीना राम को मंदिर परिसर के अंदर बंद कर दिया. बाद में दोनों आरोपी उसके घर पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस कार्रवाई

नगीना राम की शिकायत पर रविवार देर रात रसड़ा थाने में विशाल सिंह और अंकित सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है. रसड़ा थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Recent News