बिजनौर में ससुर का बहू से भद्दा प्रस्ताव! पति ‘नपुंसक’ निकला तो अवैध संबंध बनाने का दबाव, FIR दर्ज

Amanat Ansari 19 Oct 2026 01:41 PM 1 Mins
बिजनौर में ससुर का बहू से भद्दा प्रस्ताव! पति ‘नपुंसक’ निकला तो अवैध संबंध बनाने का दबाव, FIR दर्ज

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपए और कार की मांग की गई. मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई. उसने अपने ससुर पर गलत संबंध बनाने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया है. यह मामला हीमपुरदीपा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. महिला नगीना थाना क्षेत्र की रहने वाली है.

शादी में मायके वालों ने करीब 25 लाख रुपए खर्च किए थे. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही विवाद शुरू हो गया. महिला का आरोप है कि ससुराल वाले पांच लाख रुपए और कार की मांग करने लगे. पति कोई काम नहीं करता, जबकि ससुर सरकारी नौकरी करते हैं. घर के खर्चों के लिए परिवार ससुर पर निर्भर रहता है. विवाहिता ने शिकायत में कहा कि उसका पति नपुंसक है और मानसिक रूप से बीमार रहता है.

पति का इलाज कराने के बजाय ससुर ने उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव डाला. जब उसने पति को बताया तो उसे सहारा नहीं मिला, बल्कि मारपीट की गई. महिला का आरोप है कि पति, सास, ससुर, तहेरे ससुर, ममेरे ससुर, जेठ और ननद उसके साथ मारपीट करते थे. उसे घर से निकाल दिया गया था. 5 अक्टूबर को वह अकेले ससुराल लौटी, जहां फिर मारपीट और परेशानी का सामना करना पड़ा.

15 अक्टूबर को कपड़े बदलते समय उसका वीडियो बनाने का भी आरोप है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. हीमपुरदीपा थाने के एसएचओ रवि करण सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है. जांच चल रही है. आरोपी ससुर फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है.

Recent News