'वो उमर खालिद की समर्थक और देशद्रोही है...' नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले अमरनाथ पांडे ने खोला राज

Amanat Ansari 07 Aug 2026 11:19: PM 1 Mins
'वो उमर खालिद की समर्थक और देशद्रोही है...' नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले अमरनाथ पांडे ने खोला राज

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंक दी गई. आरोपी अमरनाथ पांडे ने पुलिस हिरासत में अपना पक्ष रखते हुए नेहा बोरा को उमर खालिद की समर्थक और देशद्रोही बताया.

बिरसा चौक के पास विधानसभा की ओर मार्च के दौरान यह घटना हुई. पुलिस ने अमरनाथ पांडे को हिरासत में लिया. धुर्वा थाने में पूछताछ चल रही है. अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है, क्योंकि औपचारिक शिकायत नहीं मिली. अमरनाथ पांडे ने कहा, “उमर खालिद मुर्दाबाद. नेहा बोरा पसंद नहीं है क्योंकि वो उमर खालिद की समर्थक है. इसीलिए उस पर स्याही फेंकी. हम 100 के बीच में शेर हैं. हमको कोई फर्क नहीं पड़ता.”

नेहा बोरा ने कहा, “स्याही फेंके जाने से मैं डरने वाली नहीं हूं. दिल्ली आंदोलन में पैलेट गन और लाठीचार्ज का सामना कर चुकी हूं. क्या स्याही से छात्रों का गुस्सा दबाया जा सकता है?” उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा-आरएसएस समर्थित लोगों की साजिश है, जो छात्र आंदोलन को कमजोर करना चाहते हैं. झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं के खिलाफ प्रदर्शन का यह 14वां दिन है. छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं.

Amarnath Pandey Neha Bora AISA CJP

Recent News