नई दिल्ली: देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा चरम पर है. पीएम मोदी से लेकर एक आम नागरिक तक पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से में भार हुआ है. इसी गुस्से के बीच देश के गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू क पास पहुंचे. जहां अमित शाह के हाथ में लाल रंग की फाइलें थीं. ऐसी ही फाइलें सीसीएस की मीटिंग के दौरान भी अमित शाह के हाथ में थीं. इन तीनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. लेकिन अंदर क्या बात हुई इसके बारे में किसी को बताया नहीं गया है.
हमले की हो सकती है तैयारी!
इस मीटिंग को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी चलने लगी हैं. सूत्रों की मानें तो ये दोनों मंत्री, महामहिम के पास पाकिस्तान पर हमला करने के बारे में चर्चा करने पहुंचे थे. साथ ही गृहमंत्री ने कश्मीर के हालातों के बारे में उन्हें बताया तो वहीं विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति को ये जानकारी दी कि कितने देश हमला करने के बाद भी भारत के साथ खड़े रहेंगे. क्योंकि अमेरिका, रूस, फ्रांस समेत दर्जनों देश पहले ही कह चुके हैं कि वो भारत के साथ खड़े हैं.
ऐसे में ये खबरें भी जोर पकड़ने लगी हैं कि भारत किसी भी समय पाकिस्तान पर हमला कर सकता है. और ये हमला इतना जोरदार होगा कि पाकिस्तान ने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की होगी.