अमृता फडणवीस का सनसनीखेज बयान: TCS नासिक मामले पर बोलीं – “मेरे एक्सिस बैंक के समय में भी ऐसी घटनाएं हुई थीं”

Amanat Ansari 18 Apr 2026 06:52: PM 1 Mins
अमृता फडणवीस का सनसनीखेज बयान: TCS नासिक मामले पर बोलीं – “मेरे एक्सिस बैंक के समय में भी ऐसी घटनाएं हुई थीं”

नागपुर: नासिक की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) यूनिट में यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोपों को लेकर महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री पत्नी अमृता फडणवीस ने गहरी चिंता जताई है. नागपुर में ‘वूमेन इंटेलेक्चुअल कॉन्फ्रेंस’ के दौरान उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट कार्यालयों में महिलाओं की सुरक्षा आज एक बड़ी समस्या बन चुकी है.

अमृता फडणवीस ने खुलासा किया कि जब वह एक्सिस बैंक में काम करती थीं, तब भी उनके कार्यकाल के दौरान इसी प्रकार की घटनाएं सामने आई थीं. उन्होंने बताया कि उन दिनों व्हिसलब्लोअर की सक्रियता से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो पाई थी. अमृता ने जोर देकर कहा कि कर्मचारियों को ऐसी किसी भी घटना की तुरंत अपनी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देनी चाहिए, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके और जवाबदेही तय रहे.

कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता

अमृता फडणवीस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज के समय में कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना बहुत जरूरी हो गया है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं हमें जागरूकता और सतर्कता बढ़ाने की याद दिलाती हैं. इस मौके पर उन्होंने ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दों का भी जिक्र किया और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़ी कार्रवाई की जरूरत है.

उन्होंने युवा लड़कियों से अपील की कि वे अपने आस-पास होने वाली गतिविधियों पर नजर रखें और अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें. नासिक TCS मामले को अमृता फडणवीस ने बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों से पूरे समाज को सबक लेना चाहिए और महिलाओं को हर जगह सुरक्षित महसूस करना चाहिए.

Amruta Fadnavis TCS Nashik Axis Bank sexual harassment religious conversion

Recent News