NEET प्रदर्शन में बर्बर हमला! BDO के सिर पर लोहे से वार, खोपड़ी फट गई...वीडियो वायरल

Amanat Ansari 28 Jul 2026 11:42: AM 1 Mins
NEET प्रदर्शन में बर्बर हमला! BDO के सिर पर लोहे से वार, खोपड़ी फट गई...वीडियो वायरल

छपरा (बिहार): NEET पेपर लीक के खिलाफ 25 जुलाई को छपरा में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान एक बड़ा कांड सामने आया है. ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) रितेश कुमार सिंह को भीड़ ने लोहे के वजन (बट) से सिर पर वार कर घायल कर दिया.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि BDO रितेश सिंह सड़क पर जा रहे थे, तभी भीड़ ने उन पर लोहे का भारी वजन फेंका. वार इतना जोरदार था कि उनका सिर फट गया और खून बहने लगा. अधिकारी तुरंत गिर पड़े.

मेडिकल रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि रितेश सिंह की खोपड़ी में फ्रैक्चर हुआ है. उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर पटना रेफर किया गया. कई सर्जरी हो चुकी हैं, हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वाहन जला दिए और पुलिस पर पथराव किया. पुलिस ने कई केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना NEET आंदोलन के दौरान बिहार में हुई हिंसा की एक और मिसाल है.

NEET paper leak Chhapra protest violence Ritesh Kumar Singh Bihar BDO attack

Recent News