गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू में सेना कैंप पर हमला, सुरक्षा बढ़ाई गई

Global Bharat 25 Jan 2025 08:22: PM 1 Mins
गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू में सेना कैंप पर हमला, सुरक्षा बढ़ाई गई

जम्मू: गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू के बिल्लावर स्थित भटोदी गांव में शुक्रवार रात सेना कैंप पर आतंकवादियों ने कायराना हमला किया. इस दौरान जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की. फिलहाल, सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन हमले में किसी के हताहत होने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है.

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच, दिल्ली समेत पूरे देश में सुरक्षा कड़ी की जा रही है. आतंकी हमलों की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. जम्मू कश्मीर में भी सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई है, खासकर श्रीनगर में बक्शी स्टेडियम में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर. सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि आतंकवादी इस दिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए हमले कर सकते हैं.

इस खतरे को ध्यान में रखते हुए, जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा चेक पोस्ट पर गाड़ियों की कड़ी जांच की जा रही है. श्रीनगर के संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि लाल चौक जैसे प्रमुख इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बक्शी स्टेडियम में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन किया जा रहा है और आत्मसमर्पण करने वाले पूर्व आतंकवादियों समेत सभी संभावित आतंकी खतरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.  

Republic Day Jammu Billawar army camp terrorist attack security forces global bharat hindi news trending news viral hindi news 26 january news

Description of the author

Recent News