पटना: बिहार के नवादा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भोजपुरी गायक सूरज सिंह को सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर अश्लील गाना गाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस गाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गायक सूरज सिंह को नालंदा जिले से गिरफ्तार किया. पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि आरोपी सिंगर के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस के मुताबिक, सूरज सिंह ने एक गाने में नीतीश कुमार और लालू यादव के नाम का इस्तेमाल किया था, जो बेहद आपत्तिजनक और अश्लील था. यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और गायक को गिरफ्तार किया. साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति ने बताया कि सूरज सिंह के पास कई और आपत्तिजनक कंटेंट भी पाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.
गायक सूरज सिंह नवादा जिले के वारसलीगंज प्रखंड के चकवाया गांव का निवासी है और उसने कई भोजपुरी गाने गाए हैं. पुलिस ने सूरज सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी होल्ड कर दिया है, जहां पर उसने अश्लील गाने अपलोड किए थे. इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस पूरी तरह से इस मामले पर नजर बनाए हुए है. भोजपुरी गायक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर अश्लील गाना गाने का आरोप है.