बिहार में धड़ाधड़ गिर रहे पुल, मंत्रीजी की बात सुनकर पकड़ लेंगे माथा, तेजस्वी ने साधा निशाना

Global Bharat 04 Jul 2024 09:13: PM 1 Mins
बिहार में धड़ाधड़ गिर रहे पुल, मंत्रीजी की बात सुनकर पकड़ लेंगे माथा, तेजस्वी ने साधा निशाना

बिहार में एक के बाद एक पुल गिरने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. बुधवार को भी राज्य के सीवान और छपरा में 5 पुल जमींदोज हो गए. इस बीच सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है. याचिका पुलों का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने और कमजोर पुल की पहचान के लिए उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की गई है.

वहीं विपक्ष के द्वारा लगातार राज्य सरकार को घेरा जा रहा है. इसी बीच तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में 6 दलों वाली डबल इंजन की सरकार है, फिर भी पुल पर पुल गिर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह विचित्र स्थिति है कि 15 दिन में हजारों करोड़ रुपए के 10 पुल गिरने के बाद भी उन्हें विपक्ष को दोषी ठहराने के लिए को बहाना नहीं मिल रहा है.

इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री अशोक चोधरी का अजीब बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बिहर में नदियों ने अपना रास्ता बदल लिया है, इसलिए पुल गिर रही है. उन्होंने कहा है कि ठेकेदार पर एफआईआर का कोई प्रावधान नहीं है. उन्होंने कहा कि कई जगहों पर नदीं का रूट बदल गया है, जिसके वजह से ही पुल गिरने की घटनाएं हो रही हैं.

मंत्री जी ने कहा है कि हालांकि ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज करने का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन अगर ऐसी घटनाएं होती है तो उस पर (ठेकेदार) सरकारी धन के दुरुपयोग की प्राथमिकी जरूर दर्ज की जाएगी. इसी बीच तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखकर कहा कि 4 जुलाई यानी आज सुबह बिहार में एक पुल और गिरा. कल 3 जुलाई को ही अकेले 5 पुल गिरे.

18 जून से लेकर अभी तक 12 पुल ध्वस्त हो चुके हैं. तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन उपलब्धियों पर एकदम खामोश एवं निरुत्तर हैं. सोच रहे हैं कि इस मंगलकारी भ्रष्टाचार को जंगलराज में कैसे परिवर्तित करें?

उन्होंने आगे लिखा कि सदैव भ्रष्टाचार, नैतिकता, सुशासन, जंगलराज, गुड गवर्नेंस इत्यादी पर राग अलपा दूसरों में गुण दोष के खोजकर्ता, कथित उच्च समझ के उच्च कार्यकर्ता, उन्नत कोटि के उत्कृष्ट पत्रकार सह पक्षकार के श्रेष्ठ लोग अंतरात्मा का गला घोंट इन सुशासनी कुकृत्यों पर चुप्पी की चादर ओढ़ सदाचारी बन चुके हैं. बता दें कि बिहार में एक के बाद एक अब तक कई पुल गिर चुके हैं, जो राज्य सरकार की साख को मिट्टी में मिला रहा है.

Recent News