नेपाल बॉर्डर पर सख्ती! CM सम्राट चौधरी का अलर्ट, बोले- कोताही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

Amanat Ansari 19 May 2026 10:27: PM 1 Mins
नेपाल बॉर्डर पर सख्ती! CM सम्राट चौधरी का अलर्ट, बोले- कोताही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

पटना: बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सीमा पर संदिग्ध आवाजाही, नशीले पदार्थों की तस्करी और नकली नोटों की रोकथाम के लिए पूरी तरह अलर्ट रहें. किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सीएम ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा संवेदनशील है. निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाए. सीमा सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखें और केंद्र सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन करें. बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी और अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहे.

यह बैठक हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा संबंधी बैठक के अनुपालन के मद्देनजर बुलाई गई थी. सरकार का साफ संदेश है कि नेपाल बॉर्डर पर अब सख्ती और सतर्कता दोनों बढ़ाई जाएंगी.

Samrat Choudhary Samrat Choudhary Nepal Border Nepal Border Bihar

Recent News