संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी अध्यक्ष, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये कहा...

Global Bharat 15 Dec 2025 11:52: PM 1 Mins
संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी अध्यक्ष, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये कहा...

पटना: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संगठन में तेजी से बदलाव कर रही है. पार्टी ने नितिन नबीन को अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिसके बाद बिहार इकाई में भी नया चेहरा सामने आया है. दिलीप जायसवाल के स्थान पर अब संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

संजय सरावगी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और दरभंगा सदर सीट से लगातार छह बार विधायक चुने जा चुके हैं. वे वैश्य समुदाय से ताल्लुक रखते हैं तथा नीतीश सरकार में पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं. उन्हें संगठनात्मक कार्यों का गहरा अनुभव है, साथ ही सरकारी स्तर पर भी राजनीतिक समझ रखते हैं.

उनका राजनीतिक करियर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के छात्र विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ. इसके बाद वे नगर निगम पार्षद बने और चुनावी राजनीति में कदम रखा. यहां से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए – विधायक से लेकर मंत्री पद तक का सफर तय किया.

अब प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है. यह नियुक्ति बिहार में पार्टी को नई ऊर्जा देने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय सरावगी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर बधाई दी हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि संजय सरावगी हमारे साथ मंत्रिमंडल में सहयोगी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. वे 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुये हैं. उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिये शुभकामना है.

bihar cm nitish kumar sanjay sarawagi bjp bihar president

Description of the author