बिहार से कोटद्वार के दीपक को दी धमकी, 2 लाख का इनाम घोषित किया; अब माफी मांगते हुए यूट्यूबर का वीडियो वायरल

Amanat Ansari 09 Feb 2026 06:15: PM 2 Mins
बिहार से कोटद्वार के दीपक को दी धमकी, 2 लाख का इनाम घोषित किया; अब माफी मांगते हुए यूट्यूबर का वीडियो वायरल

पटना: उत्तराखंड के कोटद्वार में हाल ही में एक बुजुर्ग दुकानदार की 30 साल पुरानी कपड़ों की दुकान के बोर्ड पर लिखे 'बाबा' शब्द को लेकर विवाद शुरू हुआ. 26 जनवरी को बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने दुकान मालिक पर दबाव डाला कि नाम बदलें, जिसके विरोध में स्थानीय जिम संचालक दीपक कुमार ने दुकानदार का साथ दिया.

विवाद के दौरान दीपक ने अपना नाम 'मोहम्मद दीपक' बताकर कार्यकर्ताओं को वहां से भगाया, और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद दीपक कुछ हिंदू संगठनों के निशाने पर आ गए. 31 जनवरी को उनके जिम के बाहर भीड़ जमा हुई और तनाव बढ़ गया. इलाके में माहौल अब भी संवेदनशील बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: आरएसएस प्रमुख ने की सलमान खान की तारीफ, भाईजान का रिएक्शन वायरल!

हालांकि, 8 फरवरी 2026 को दीपक को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए धमकी मिली, जिसमें किसी ने उनकी हत्या करने वाले को 2 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की. दीपक ने कोटद्वार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया और साइबर सेल की जांच में आरोपी की पहचान बिहार के मोतीहारी जिले के रहने वाले राजा उत्कर्ष (उत्कर्ष कुमार सिंह) के रूप में हुई.

यह भी पढ़ें: पानी की त्रासदी से जूझते बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ ने बदला जीवन, योगी सरकार में जड़ से मिटा अभिशाप

यह युवक एक यूट्यूबर और फेसबुक कंटेंट क्रिएटर है. पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया. जांच में उत्कर्ष ने बताया कि उसके सोशल मीडिया पेज की रीच और फॉलोअर्स कम हो गए थे. दीपक का नाम उस समय ट्रेंड कर रहा था, इसलिए उसने विवाद में 'मसाला' जोड़कर वीडियो बनाया ताकि व्यूज और पहुंच बढ़े. उसका कोई असली आपराधिक इरादा नहीं था.

यह भी पढ़ें: कायाकल्प से स्किल मिशन तक: उत्तर प्रदेश ने 2017 से शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों का पेश किया खाका

अब उत्कर्ष ने माफी मांगते हुए एक वीडियो जारी किया है. इसमें वह कहते हैं कि अगर उनके वीडियो से दीपक को कोई तकलीफ या दिल को ठेस पहुंची तो वे दिल से माफी मांगते हैं. दीपक को अपना भाई मानते हुए भविष्य में ऐसा कोई कंटेंट नहीं बनाएंगे. यह घटना मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर वायरल होने और ट्रेंडिंग के चक्कर में हुई लगती है, जहां व्यूज के लिए विवादास्पद कंटेंट बनाना आम हो गया है. पुलिस जांच जारी है.

Kotdwar Shop name dispute Baba name controversy Kotdwar News

Recent News