मां के बाद बेटी पर गंदी नजर... हैवान प्रेमी को जंगल में ले जाकर कट्टे से सिर पर सटाकर गोली मारकर की हत्या

Global Bharat 02 May 2026 07:45: PM 1 Mins
मां के बाद बेटी पर गंदी नजर... हैवान प्रेमी को जंगल में ले जाकर कट्टे से सिर पर सटाकर गोली मारकर की हत्या

बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने अपने प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे घरेलू हिंसा, ब्लैकमेलिंग और महिला की बेटी की सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप जुड़े हैं.

मामला नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव जुलाहपुरा का है. 28 अप्रैल को गांव के पास जंगल में 25 वर्षीय युवक अनुज का शव बरामद हुआ था, उसके सिर में बेहद करीब से गोली मारी गई थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने महिला शोभा और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू क

पुलिस पूछताछ में कहानी का दूसरा पहलू सामने आया. जांच के अनुसार शोभा की शादी 2011 में हुई थी और उसकी एक 9 साल की बेटी भी है. पारिवारिक विवादों के चलते वह पति से अलग रह रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात अनुज से हुई और दोनों साथ रहने लगे. महिला ने पुलिस को बताया कि शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन बाद में अनुज का व्यवहार बदल गया. आरोप है कि वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अनुज उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था, जिससे वह लगातार तनाव में रहने लगी. 

पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन अनुज महिला को बाइक से लेकर गांव की तरफ जा रहा था. रास्ते में सुनसान इलाके में दोनों रुके. इसी दौरान महिला ने अनुज के पास मौजूद तमंचा छीन लिया और उसके सिर में गोली मार दी. वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने हत्या की बात कबूल कर ली. 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या पूरी तरह आत्मरक्षा की स्थिति में हुई या इसके पीछे पहले से कोई योजना थी. 

Bijnor Crime News Bijnor Live In Murder Case Woman Killed Lover in Bijnor UP Crime News Hindi Bijnor Murder Latest News

Description of the author

Recent News