भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के फिर बिगड़े बोल, इस बार CM आतिशी को लेकर कह दिया कुछ ऐसा कि मच गया हंगामा

Global Bharat 05 Jan 2025 09:11: PM 1 Mins
भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के फिर बिगड़े बोल, इस बार CM आतिशी को लेकर कह दिया कुछ ऐसा कि मच गया हंगामा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और कालकाजी विधानसभा सीट (Kalkaji Assembly Seat) से उम्मीदवर रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर दिए गए बयान को लेकर घिरे हुए हैं. इस बीच उन्होंने एक और ऐसा बयान दे दिया है, जिसपर हंगामा मच गया है. इस बार उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) पर अभद्र टिप्पणी कर दी है. बिधूड़ी ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से ही कह दिया कि दिल्ली की खड़ाऊं मुख्यमंत्री ने तो अपना बाप ही बदल लिया है और वह मार्लिना से सिंह हो गई हैं.

यह भी पढ़ें: कभी हेमा मालिनी पर बयान देकर फंसे थे लालू, अब बिधूड़ी ने प्रयंका के ''गाल'' का किया जिक्र, भड़की कांग्रेस

दरअसल, भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी रविवार को रोहिणी में आयोजित पार्टी की परिवर्तन रैली के दौरान यह विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अरे ये मार्लिना तो अब सिंह बन गई. नाम ही बदल लिया. जबकि केजरीवाल ने कसम खाई थी कि किसी भी हालत में भ्रष्टाचारी कांग्रेस के साथ नहीं जाऊंगा. लेकिन अब आतिशी ने अपना बाप बदल लिया है. वह पहले मार्लिना थी, लेकिन अब सिंह हो गई है. यहीं उनक चरित्र है.

रमेश बिधूड़ी ने आगे कहा कि इसी मार्लिना के माता-पिता ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी की माफी के लिए दया याचिका दायर की थी. उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि मैं आप से पूछना चाहता हूं कि अफजल गुरु की फांसी की माफी मांगने वालों को जवाब देना है कि नहीं. बिधूड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश के पीएम 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दे रहे हैं.

दिल्ली के भी 80 लाख मुफ्त में इलाज ले रहे हैं, लेकिन मार्लिना भारत की बदनामी करने के लिए विदेश जाती है और कहती है हिंदुस्तान में 25 करोड़ लोग भूखे सोते हैं. अगर हमारे कार्यकर्ता इनको जवाब देना चाहते हैं तो संकल्प लेकर जाएं कि उन्हें 50 परिवारों का वोट भाजपा में डलवाना है. बता दें कि इससे पहले बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि हम दिल्ली की सड़क प्रियंका गांधी वाड्रा के गालों की तरह बना देंगे. हालांकि, हंगामा मचने पर उन्होंने अपने उस बयान को लेकर माफी मांग ली है.

ramesh bidhuri ramesh bidhuri latest news bjp ramesh bidhuri statement ramesh bidhuri controversial statement

Description of the author

Recent News