जमुई: बिहार के जमुई जिले के महाराजगंज इलाके में एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है. फैंसी क्लाथ स्टोर के दुकानदार खुर्शीद आलम जब नमाज पढ़ रहे थे, तभी एक युवक ने दुकान से एक कंबल और दो तकिए चुरा लिए. शनिवार को हुई इस घटना का वीडियो सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दुकानदार दुकान के अंदर नमाज अदा कर रहे हैं.
दुकानदार नमाज पढ़ रहा था पीछे से चोर मौका देख समान चोरी कर ले गया ???? https://t.co/lvZ9T1s2aJ
— Manoj Agrawal ???????? (@Manoj_Indore) October 12, 2026
तभी एक युवक दुकान के पास आता है, बाहर रखे सामान को देखता है, थोड़ी देर सामान उठा-रखता है और फिर एक कंबल व दो तकिए लेकर फरार हो जाता है. खुर्शीद आलम ने बताया कि नमाज पढ़ने के बाद जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी, तब चोरी का पता चला. उनके अनुसार करीब 1500 रुपये का कंबल और लगभग 600 रुपये के दो तकिए चोरी हुए हैं. इस तरह कुल 2100 रुपये के सामान की चोरी हुई है.
पहचान नहीं हो पाई
सीसीटीवी फुटेज स्पष्ट न होने के कारण युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. घटना की जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं दी गई है. इलाके में इस वीडियो को लेकर चर्चा तेज हो गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानदार नमाज में व्यस्त थे, इसलिए चोर आसानी से सामान लेकर भाग गया. पुलिस को सूचित किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की उम्मीद है.