नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बार फिर दोहरे रवैये का मामला सामने आया है. ग्लोबल भारत टीवी के पत्रकार अभिषेक शांडिल्य जब सीजेपी के नेताओं से सवाल पूछने लगे, तो सौरव दास और आशुतोष रांका समेत पार्टी के प्रमुख चेहरे नाराज हो गए और जवाब देने से कतरा गए. वहीं, पप्पू मीडिया के सवालों पर नेताओं ने आराम से जवाब दिए.
View this post on Instagram
पत्रकार अभिषेक शांडिल्य ने कहा कि मीडिया का काम सवाल पूछना होता है, लेकिन सीजेपी के नेताओं ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया. वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि सवाल पूछते समय सीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से दबाव बनाने की कोशिश की गई और पार्टी के नेताओं ने सवालों का सीधा जवाब देने के बजाय प्रतिक्रिया दी.
वहीं, अन्य मीडिया हाउसों के सवालों पर इन नेताओं ने जवाब दिए. अभिषेक शांडिल्य ने कहा कि सत्ता से सवाल पूछने वाली सीजेपी खुद से सवाल पूछे जाने पर घबरा गई. उन्होंने सवाल किया कि क्या कुछ खास मीडिया को ही जवाब दिया जा सकता है? ग्लोबल भारत टीवी ने इस पूरे प्रसंग को अपने प्लेटफॉर्म पर वीडियो के साथ प्रकाशित किया है, जिसमें सवाल और प्रतिक्रिया साफ दिखाई दे रही है.
बता दें कि सीजेपी इस समय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर आंदोलन चला रही है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके समेत कई नेता हाल में दिल्ली में हिरासत में भी लिए गए थे. यह घटना उस समय हुई जब सीजेपी अपनी मांगों को लेकर मीडिया से बातचीत कर रही थी.