नई दिल्ली: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार रविंदर उर्फ गोविंदा हिंदू जेल से बाहर आ गए हैं. हिंदू रक्षा दल के सदस्यों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा तेज हो गई है.
Ravindra, Kapil & Raman granted bail yesterday in CJP violence case. Pinki Chaudhary celebrated their release, distributed sweets and welcomed them with garlands. Just out of jail, they're already issuing threats & talking about be@ting people up. https://t.co/wRDb1nfHSf
— هارون خان (@iamharunkhan) October 13, 2026
कनॉट प्लेस इलाके में CJP प्रदर्शन के दौरान वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट दिखाई देने के बाद दिल्ली पुलिस ने रविंदर सिंह उर्फ गोविंद हिंदू, रमन सैनी, विवेकानंद उर्फ विवेक और कपिल कुमार को गिरफ्तार किया था. वीडियो में CJP नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास से जुड़ी झड़प का जिक्र है. मीडिया से बातचीत में रविंदर ने दावा किया कि उन्होंने किसी पर हमला करने की पहल नहीं की.
वे अपने साथियों के साथ झंडेवालान मंदिर जा रहे थे. उनकी कार पर भगवा झंडा और ‘जय श्री राम’ लिखा था. प्रदर्शनकारियों ने कार को घेर लिया, लातें मारीं और गाली-गलौज की. उन्होंने कहा कि अगर कार से बाहर निकलते तो गंभीर मारपीट हो सकती थी.
पुलिस को देखकर वे बाहर आए और आत्मरक्षा में कार्रवाई की. उनका आरोप है कि वायरल वीडियो घटना का पूरा संदर्भ नहीं दिखाता. रविंदर ने दावा किया कि ब्लैक टी-शर्ट पहने जिस व्यक्ति को कुछ पोस्ट में लड़की बताया गया, वह लड़का था.
वह कार के बाहर गाली-गलौज कर रहा था. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट पर भी सवाल उठाए, जिसमें कथित तौर पर लड़के को लड़की बताकर जानकारी साझा की गई. जेल से रिहाई के बाद हिंदू रक्षा दल द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस मामले में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं. पुलिस जांच जारी है.