प्यार में दीवार बन रहे थे परिवार, प्रेमी ने पहले प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद भी दे दी जान!

Amanat Ansari 05 Mar 2025 11:13: AM 1 Mins
प्यार में दीवार बन रहे थे परिवार, प्रेमी ने पहले प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद भी दे दी जान!

Boy friend Killing girlfriend and suicide: कर्नाटक के बेलगाम के एक सरफिरे आशिक ने न सिर्फ गला रेत कर प्रेमिका की हत्या कर दी, बल्कि खुद भी मौत को गले लगा लिया. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है. घटना चार मार्च की बताई जा रही है.

दावा किया जा रहा है कि प्रेमिका का गला रेतने से पहले उसने खुद भी जहर खा लिया था. उसने पहले प्रेमिका की हत्या की, फिर उसी चाकू से अपना भी गला काट लिया. पूरी वारदात बेलगाम के शाहपुर स्थित नविगल्ली की बताई जा रही है. प्रेमी-प्रेमिका की पहचान प्रशांत यल्लपा कुंडेर और ऐश्वर्या महेश लोहारा के रूप में की गई है. जानकारी मिली है कि दोनों एक दूसरे को दिलोजान से प्यार करते थे. इसी बीच दोनों एश्वर्या की मौसी घर गए और आत्महत्या कर ली.

वारदात के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद शाहपुर पुलिस घटना स्थल पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच प्यार इस बात की जानकारी परिजनों को लगने पर वे लोग शादी कराने से इनकार कर रहे थे. इसलिए दोनों ने मौत को गले लगाना ही मुनासिब समझा. फिर पहले प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की फिर खुद का गला भी काट लिया. पुलिस कमिश्नर यादा मार्टिन ने कहा कि घटना 4 मार्च की है.

दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे. लड़का लड़की से शादी करने के लिए कह रहा था, लेकिन लड़की मां उसे कड़ी मेहनत कर ज्यादा सैलरी पर नौकरी करने के लिए कह रही थी. लेकिन जब लड़का को लगा कि उसका प्यार पूरा नहीं होगा तो उन्होंने आत्महत्या की ठानी. पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि लड़का पेंटिंग का काम करता था. दोनों डेढ़ साल से संबंध में थे.

 

Karnataka News lover murder lover killed girlfriend lover committed suicide

Recent News