झांसी (उत्तर प्रदेश): शादी के महज डेढ़ महीने बाद एक युवक को अपनी पत्नी की बेवफाई का बड़ा सदमा लगा है. चिरगांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया.
पीड़ित पति का आरोप है कि पत्नी नियमित रूप से दूध या चाय में नींद की गोलियां मिलाकर उसे सुला देती थी, ताकि वह अपने प्रेमी से मिल सके या बात कर सके. 24 जून को मध्य प्रदेश के भांडेर की लड़की से हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी. शादी के बाद से ही यह सिलसिला शुरू हो गया था.
क्या हुआ उस दिन?
19 अगस्त को एक बार पहले भी शक हुआ था. फिर 23 अगस्त को पति ने दोनों को प्रेमी के घर में पकड़ लिया. इस दौरान पत्नी ने पति के हाथ पकड़ लिए और प्रेमी ने मिलकर उसका गला दबाने व मारपीट करने की कोशिश की. शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्होंने पति को बचा लिया.
घटना के बाद पीड़ित युवक अपने माता-पिता के साथ झांसी के एसएसपी कार्यालय पहुंचा और पूरी आपबीती सुनाई. उसने जान के खतरे का हवाला देते हुए न्याय की मांग की है. मोंठ पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार, प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. पुलिस जांच के नतीजे का इंतजार है.