प्रगति यादव का कांड सुन कांप जाएगी रूह,शादी के 15 दिन बाद मुंह दिखाई के पैसों से दे दी पति की सुपारी, और फिर...

Abhishek Chaturvedi 25 Mar 2025 01:26: PM 2 Mins
प्रगति यादव का कांड सुन कांप जाएगी रूह,शादी के 15 दिन बाद मुंह दिखाई के पैसों से दे दी पति की सुपारी, और फिर...

नई दिल्ली: मेरठ की मुस्कान ने जो किया, उससे भी एक कदम आगे का कांड औरेया जिले की प्रगति यादव ने कर डाला, शादी के 15 दिन बाद ही वो अपने पति की सुपारी दे देती है, जो पैसे मुंह दिखाई में मिले थे, जो गहने शादी में मिले थे, उन्हें बेचकर उसे 2 लाख रुपये जुटाने थे, एक लाख रुपये वो शार्प शूटर को दे भी देती है, वहीं एक खेत में उसके पति का काम तमाम भी हो जाता है, पर वो आगे का प्लान बना पाती उससे पहले ही पूरा खेल बड़ी ही नाटकीय ढंग से खुल जाता है.

19 मार्च को पुलिस को ख़बर मिलती है साहब 19 मार्च को औरैया के सहार थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास एक युवक गेहूं के खेत में पड़ा है, उसकी हालत गंभीर है, पुलिस उसे अस्पताल पहुंचाती है, लेकिन 21 मार्च को उसकी मौत हो जाती है, जांच-पड़ताल करने पर इसकी पहचान दिलीप यादव के रूप में होती है, जो मैनपुरी का रहने वाला था, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चलता है दो लोग बाइक पर बिठाकर उसे खेत की ओर ले जा रहे थे, उन दोनों की पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तारी की तो पता चला इस व्यक्ति की शादी 5 मार्च को औरैया की रहने वाली प्रगति यादव से हुई थी.

उधर प्रगति ससुराल पहुंचकर पति की मौत पर विलाप कर रही थी, जिससे अंदाजा लगाना मुश्किल था कि वो भी इस खेल में शामिल हो सकती है, पर जैसे ही पुलिस ने दोनों आरोपियों अनुराग ऊर्फ मनोज यादव और रामजी नागर को पकड़ा. एक-एक तार जुड़ते चले गए, प्रगति ने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल निकाली तो पता चला दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई है, वो अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए इतनी बेताब थी कि वो आरोपियों को बार-बार अपने पति का लोकेशन भेज रही थी, उसका पति वहीं हाइड्रा कारोबारी था, इसलिए दोनों आरोपी बड़ी ही प्लानिंग से उसके पास पहुंचे, कहा मेरी कार खाई में गिर गई है, उसे आप हाइड्रा से निकाल दो.

जैसे ही वो उनकी बाइक पर बैठकर गया, उसे खेत में ले गए, और गोली मार दी. उसे मरा हुआ समझकर दोनों फरार हो गए, लेकिन असल में वो अधमरे हालत में था. अब पुलिस को ये पता चल चुका था कि पति की मौत के बाद रोने का नाटक करने ससुराल पहुंची उसकी पत्नी ही इस खेल की असली मास्टरमाइंड है, लेकिन मोटिव ऑफ क्राइम का पता चलना अभी बाकी था, इसके लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जाती है, आरोपियों से पुलिस अपने तरीके से पूछताछ करती है तो पता चलता है ये कहानी भी मेरठ के मुस्कान और साहिल की तरह है.

दरअसल प्रगति यादव अपने ही गांव के रहने वाले अनुराग ऊर्फ मनोज से प्यार करती थी. चार साल से दोनों रिलेशन में थे, लेकिन एक ही गांव होने की वजह से घरवाले शादी को तैयार नहीं हुए तो उसने नई प्लानिंग रची. उसने सोचा पहले शादी कर लेती हूं, फिर आगे का प्लान रचूंगी. औरैया के एसपी अभिजीत शंकर ने जब इस परे केस का खुलासा किया तो हर कोई सन्न रह गया. हर कोई अब यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर ये कैसी सनक है, जहां न शादी जैसे पवित्र रिश्ते का ख्याल है, ना ही सामाजिक बंधनों की चिंता.

auraiya murder case auraiya dileep yadav murder case auraiya killer wife pragati yadav up crime

Recent News