"मैं किसी और की अमानत हूं, हाथ लगाया तो मर्डर करा दूंगी", सुहागरात पर दुल्हन की धमकी! दूल्हे ने प्रेमी के हवाले किया

Amanat Ansari 04 Jul 2026 01:55: PM 1 Mins

हापुड़: यूपी के हापुड़ में शादी के बाद सुहागरात की रात एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जो फिल्मी कहानी लगता है. नवविवाहित दुल्हन ने पति को धमकी देते हुए कहा - "हाथ लगाया तो मर्डर करा दूंगी". डरे-सहमे पति ने अपनी दुल्हन को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया. 25 जून को हापुड़ के एक युवक की शादी मेरठ की एक युवती से हुई थी.

सुहागरात की रात दुल्हन ने पति को साफ-साफ बता दिया कि वह किसी और की अमानत है और अगर उसने उसे छुआ भी तो हत्या करा देगी. दुल्हन लगातार फोन पर किसी से बात करती रही. जब पति ने उसके परिजनों को बताया तो उन्होंने भी कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी. आखिरकार शादी के महज तीन दिन बाद युवक ने दुल्हन के प्रेमी को बुलाया और उसे उसके साथ भेज दिया.

शुक्रवार को युवक और उसके पिता महिला थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी देते हुए भविष्य में कोई अनहोनी न हो, इसकी गुहार लगाई. महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि युवती पहले से किसी अन्य युवक से प्रेम करती थी, लेकिन परिवार ने जबरन शादी कर दी. दोनों पक्षों में मामला शांतिपूर्वक निपट गया है.

Wedding night Hapur News Hapur Police Wife lover

Recent News