जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी में पहुंची एक किताब ने बड़े विवाद को जन्म दे दिया है. किताब ‘Personalities and Legends of J&K’ पर आरोप है कि इसमें आतंकियों और अलगाववादियों की तारीफ की गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है.
किताब में क्या विवादास्पद?
BJP का तीखा हमला
किताब पर समग्र शिक्षा, J&K का लोगो भी लगा है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि इसे सरकारी स्कूलों के लिए कैसे मंजूरी मिली. विपक्ष में नेता सुनील शर्मा ने कहा कि किताब कई स्कूलों की लाइब्रेरी में बांटी गई है. उन्होंने मांग की कि किताब तुरंत बैन की जाए और लेखक, प्रकाशक, एक्सपर्ट कमिटी तथा शिक्षा मंत्री तक की जवाबदेही तय की जाए. शर्मा ने इसे बड़ी साजिश बताते हुए कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार इस मामले में पूरी तरह शामिल है.
सरकार की कार्रवाई
विवाद बढ़ने के बाद विवादित किताब वापस ले ली गई है और हाईलेवल जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच में किताब की मंजूरी, प्रकाशन और वितरण की पूरी प्रक्रिया की जांच होगी. यह मामला J&K में शिक्षा व्यवस्था और पाठ्यक्रम पर नए सिरे से बहस छेड़ गया है.