पीएम मोदी को ऑस्ट्रेलिया यात्रा से पहले जान से मारने की खुली धमकी! मेलबर्न स्टेडियम में हमले का इशारा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Amanat Ansari 04 Jul 2026 09:31: PM 1 Mins
पीएम मोदी को ऑस्ट्रेलिया यात्रा से पहले जान से मारने की खुली धमकी! मेलबर्न स्टेडियम में हमले का इशारा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी ऑस्ट्रेलिया यात्रा से ठीक पहले उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी है. पीएम मोदी 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं.

9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम होना है. इसी कार्यक्रम को प्रमोट करने वाली एक फेसबुक पोस्ट के नीचे मुस्तफा नाम के अकाउंट से धमकी भरा कमेंट किया गया. कमेंट में लिखा था, ''इस इवेंट के दौरान स्टेडियम की छत को बंद रखना चाहिए. वरना वह अपनी मौत के लिए ऑस्ट्रेलिया आ रहे होंगे.''

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस कमेंट के बाद स्थानीय सुरक्षा अधिकारी सतर्क हो गए हैं. उन्होंने कमेंट करने वाले फेसबुक अकाउंट का आईपी एड्रेस ट्रेस करना शुरू कर दिया है. हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी भले ही इसे सोशल मीडिया का एक कमेंट बता रहे हों, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से इसे बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है.

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. दोनों देशों के बीच सालाना लीडर्स समिट भी होगी, जिसमें रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी पर चर्चा होगी. धमकी की खबर सामने आते ही भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं. पीएम मोदी की यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है.

PM Modi Modi Death threat Modi Australia visit

Recent News